फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sun comes out after three days; humidity causes discomfort

Yamuna Nagar News: तीन दिन बाद निकली धूप, उमस ने सताया

Tue, 08 Sep 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sun comes out after three days; humidity causes discomfort
सोमवार की दोपहर जगाधरी वर्कशॉप रोड से गुजरता बाइक सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में लगातार तीन दिन बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुल गया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे बादल छंटने के साथ धूप निकली। धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई और लोगों को उमस व चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला।
छह बजे के बाद मौसम में अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडक बनी रही, जिससे मौसम सुहावना रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। इस दौरान सप्ताहांत में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। दोपहर को धूप होने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे घरों से बाहर लोगों को परेशानी हुई। बारिश के बाद मौसम साफ होने से बाजारों में भी रौनक लौट आई। आसमान में बादल छाने लगे और हवा चलने से गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। शाम को बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि दो दिन मौसम सामान्य रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार से रविवार तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

सप्ताहांत में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में दोबारा गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed