{"_id":"691ce0dfc84ac882430160ce","slug":"the-woman-was-tricked-into-talking-and-her-gold-earrings-were-stolen-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146999-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला को बातों में उलझा कर ठग ले गए सोने की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला को बातों में उलझा कर ठग ले गए सोने की बालियां
Wed, 19 Nov 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन रोड पर महिला को बातों में उलझा कर आदमी उससे सोने की बालियां ले गया। बाद में महिला को ठगी का पता चला और इसकी शिकायत थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में सहारनपुर रोड पर राणा मार्केट के पास रहने वाली नेहा ने बताया कि गत सोमवार को सुबह 11 बजे वह रेलवे स्टेशन रोड पर किसी काम से गई थी। यहां एक आदमी ने कहा कि कानों में डाली सोने की बालियां चोरी हो सकती हैं, इसलिए इन्हें उतार कर सुरक्षित रख लें।
उसके कहने पर बालियां उतारी और पर्स में रख ली। ऐसा करते समय उस आदमी ने बातों में उलझा लिया। कुछ देर बाद वह आदमी चला गया। बाद में पर्स में बालियां नहीं थीं।
विज्ञापन
तब सूचना परिजनों व पुलिस को दी। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद