फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman was raped by asking to get rid of alcohol

शराब छुड़ाने की बात कहकर मौलवी ने महिला से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
The woman was raped by asking to get rid of alcohol
यमुनानगर। पति की शराब छुड़ाने की बात कहकर एक व्यक्ति ने खुद को मौलवी बताकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से ढाई लाख रुपये ठग लिए और पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत दी है कि उसका पति शराब पीता था। वह अपने पति की इस आदत को छुड़ाना चाहती थी। करीब तीन साल पहले उसे सहारनपुर निवासी दिलशाद अली से हुई। आरोपी ने खुद को मौलवी बताया। आरोपी ने कहा था कि वह उसके परिवार के सभी दुखों को दूर कर देगा। आरोपी ने उसे अपने झांसे में लिया और कहा कि वह उसके पति की शराब को 40 दिन में छुड़ा देगा। आरोपी काम करने के बहाने उनके घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी उससे ढाई लाख रुपये ले चुका है और अब पांच लाख रुपये और मांग रहा है। न देने पर आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसने परेशान होकर इस शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed