फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The water receded but left a sign of destruction

Yamuna Nagar News: पानी उतरा पर छोड़ गया बर्बादी की निशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The water receded but left a sign of destruction

विज्ञापन
साढौरा। गांव लाहड़पुर में मारकंडा नदी का पानी तो खेतों से उतर गया है लेकिन खेतों में बर्बादी के निशान छोड़ गया हैं। खेतों में पानी आने के कारण अब वहां फसल के बजाय रेत ही नजर आ रही है। इस पानी से करीब 200 एकड़ से अधिक फसल बरबाद हो गई है। और 40 एकड़ जमीन कटाव होने से नदी में तबदील हो गई।

सुरेंद्र सैनी ने बताया कि लाहड़पुर में मारकंडा नदी के तेज बहाव के कारण रसूलपुर जाने वाली सड़क टूटने के अलावा पानी खेतों में जमा हो गया था। रविवार को इस रास्ते को ठीक करके आवाजाही के लिए खोल दिया गया, लेकिन खेतों में पानी उतरने के बाद तबाही के निशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबू राम ने इस जगह पर स्थित पंचायत की 10 एकड़ जमीन को ठेके पर लेकर धान लगाया था, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण हुए कटाव से अब इस जमीन ने नदी का रूप ले लिया है। जिससे बाबू राम द्वारा लगाई गई धान की फसल कतई नष्ट होने से उसकी मेहनत पर पानी फिर गया है। बाबू राम के अलावा ज्ञानचंद, राज नरेश, सुशील व लालचंद सहित कई अन्य किसानों के लगभग 200 एकड़ खेतों में अब फसल की जगह रेत नजर आ रहा है। ज्ञानचंद व सुशील ने बताया कि रेत इतना अधिक है कि यह फसल तो क्या अगली कई फसलें लेना मुश्किल हो गया है। आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान राजेश गोरा ने आरोप लगाया कि किसानों की हालत दयनीय हो जाने के बावजूद कोई भी किसानों को राहत देने तो क्या उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। उन्होंने खराब हुए खेतों का जल्दी सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed