फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The traders discussed the problems

Yamuna Nagar News: व्यापारियों ने समस्याओं पर की चर्चा

Wed, 26 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
The traders discussed the problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के व्यापारियों की बैठक खेड़ा मंदिर धर्मशाला में हुई। बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में बुलाई गई। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल मुख्य वक्ता रहे। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
महेंद्र मित्तल ने कहा कि जगाधरी बाजार में रविवार को बाहर से अंजान लोग आकर फड़ी लगाते हैं और सडकें रोक देते हैं। जिससे सड़क पर जाम लगता है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं वे लोग फड़ी लगाने के बाद गंदगी फैला कर चले जाते हैं। व्यापारी वासु जैन, भावेश अग्रवाल, कमल तनेजा, राकेश, दयानंद कांबोज, सुभाष माहेश्वरी, विवेक शर्मा, राकेश बग्गा ने कहा कि रविवार को अंजान लोग के फड़ी बाजार से होने वाली समस्याओं से पूरा क्षेत्र परेशान है।
विज्ञापन

फड़ी लगाने वाले लोग बाहर कहां से आते हैं और इसकी जानकारी नहीं है। फड़ी बाजार से जाम लगता है और विशेषकर महिलाओं व बच्चों को आने जाने में बहुत समस्या होती है। बैठक में व्यापारियों ने वाहन पार्किंग व सार्वजनिक शौचालय न होने की समस्या को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा की बाहर से आने वाले लोगों के लिए वाहन खड़े करने की जगह नहीं है। जिस कारण ग्राहक बाजार में नहीं आ कर ऑनलाइन सामान मंगवा रहे हैं। जिसका असर व्यापार पर पड़ रहा है। वहीं बैठक में कमल तनेजा को उद्योग व्यापार मंडल शाखा जगाधरी का प्रधान का चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed