फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The third unit of the thermal power plant will be ready within the stipulated time frame: Anil Vij

थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट तय समय सीमा में होगी तैयार : अनिल विज

Fri, 12 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The third unit of the thermal power plant will be ready within the stipulated time frame: Anil Vij
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर में स्थापित थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उसकी टेंडर प्रक्रिया चालू की जा चुकी है। समय सीमा पर भी इस यूनिट को तैयार कर दिया जाएगा। वह वीरवार को मार्केट कमेटी यमुनानगर के चेयरमैन राकेश त्यागी के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में सुधार का कार्य लगातार जारी है। बसों की खरीद प्रक्रिया चल रही है। आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ के संबंध में किए जाने वाली रैली पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक देश के लोगों यह नहीं समझा पाई कि वह किस आधार पर वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस का पोलिंग एजेंट भी होता है और मतदाता सूची को ठीक करने के लिए चुनाव आयोग भी पूरा एक महीने का समय देता है। इसलिए कांग्रेस बताए कि इन्होंने अपने किस पोलिंग एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। आजकल राहुल गांधी हर जगह कहते हैं कि चोरी से सरकार बनी है, लेकिन जिन सीटों से कांग्रेस के विधायक जीते हैं तो मर्यादा कहती है कि अगर मतदाता सूची गलत है तो उनके विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि इस मतदाता सूची से प्रत्येक उम्मीदवार ने अपना चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों को अपने विषय का ज्ञान नहीं है यह अपनी कमजोरी को छुपाना चाहते हैं। कांग्रेस नेत्री नवजोत कौर सिद्धू के मुद्दे पर विज ने कहा कि वह दिलेर हैं जो उन्होंने कांग्रेस की अंदर की राजनीति बता दी कि कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री कैसे बनाते हैं। यह बात सारी जनता के सामने बता दी कि इस प्रकार से कांग्रेस का संगठन चलता है। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राकेश त्यागी, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, डॉ. सतपाल बहमनी, रोशन लाल शर्मा, संजीव गोंदी, भरत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed