फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The temperature dropped by two degrees due to the clouds, and the sunshine had no effect

Yamuna Nagar News: बादलों से दो डिग्री लुढ़का पारा, धूप रही बेअसर

Tue, 10 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by two degrees due to the clouds, and the sunshine had no effect
यमुनानगर में सुबह के समय उमड़ कर आए बादल। संवाद - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली और बादलों की मौजूदगी से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में बादल उमड़े रहे, जिससे दिन की शुरुआत ठंडी रही। बीते दो दिनों से सुबह के समय तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था।
सोमवार को बादलों ने धूप के असर को काफी हद तक कम कर दिया। हालांकि दोपहर तक बादलों और धूप के बीच आंख मिचौनी चलती रही। कई बार धूप निकली, लेकिन बादलों की वजह से उसका असर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे के बाद तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन इसके बावजूद तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। बादलों की वजह से जिले के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से सुबह और शाम के समय एक बार फिर हल्की ठंड महसूस की गई। लोग सुबह के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में आई यह ठंडक किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खासकर गेहूं की फसल के लिए यह बदलाव लाभकारी माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे गेहूं की फसल में पीला रतुआ रोग के फैलने का खतरा बढ़ गया था।

अब तापमान में कमी आने से इस बीमारी का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. संदीप रावल ने बताया कि यदि तापमान नियंत्रित रहता है और ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती, तो गेहूं की फसल को अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं बादलों की वजह से वातावरण में नमी बनी रहने से भी फसलों को फायदा पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed