फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The temperature crossed 44, the heat waves made everyone miserable.

Yamuna Nagar News: पारा 44 के पार, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Mon, 20 May 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
The temperature crossed 44, the heat waves made everyone miserable.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गर्मी का आलम ऐसा है कि न दिन में सुकून है और न रात में चैन मिल रहा है। रात को भी भारी गर्मी के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। हालात ऐसे है कि सुबह 10 बजे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घर निकलना बंद हो गया है। बेहद जरूरी काम के लिए ही लोग घर से बाहर निकलते हैं।
एक तरफ गर्मी का प्रकोप है वहीं दूसरी तरफ बिजली निगम सितम ढा रहा है। गर्मी के बीच बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। रात को कट लगने के कारण लोगों सो तक नहीं पा रहे हैं। कई कॉलोनियों में बिजली न होने के कारण लोग रात में कई बार छत पर आकर बैठते हैं। वहीं दिन में भी यही हाल बने हुए हैं।
विज्ञापन

बत्ती गुल होने से लोग अंदर नहीं बैठ सकते और धूप व लू के कारण बाहर नहीं निकल सकते हैं। रविवार को भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। सुबह नौ बजे से प्रचंड गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे थे। वहीं सुबह 10 बजे लू के कारण अधिकांश सड़कें व गलियां वीरान नजर आने लगी। यह आलम दिन भर रहा और शाम साढ़े छह बजे के बाद लोग घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पार्कों व बगीचों में सैर करते व पेड़ों के नीचे बैठे देखा गया। रविवार को पारा एक डिग्री और चढ़ गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्मी हवा चली, जिस कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 43.7 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

किसी तरह के अघोषित कट नहीं है और न ही कोई घोषित कट लग रहे हैं। बिजली पूरी है। मरम्मत, शिकायत इत्यादि के लिए कई बार बिजली बंद की जाती है। गर्मी में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिजली निगम पूरी तरह तैयार है और कार्य कर रहा है। - जेसी शर्मा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
गर्मी, लू से बचाव को उठाएं जरूरी कदम : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मौसम में बदलाव के दृष्टिगत डीसी एवं जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन कैप्टन मनोज कुमार ने गर्मी व लू से संरक्षण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला वासियों से आह्वान किया कि सावधानी बरतते हुए एडवाइजरी का पालन करें।


उन्होंने कहा कि गर्मी व लू से बचाव के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें, जिनमें ओआरएस, जरूरी दवाएं, क्या करें क्या न करें की जानकारी वाले बोर्ड की स्थापना, पेयजल इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था करें। उन्होंने आम जन से भी आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम में नंबर-108 पर सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed