फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The team will go to Delhi to search the properties of cyber thugs

Yamuna Nagar News: साइबर ठगों की प्रॉपर्टी खंगालने दिल्ली जाएगी टीम

Fri, 08 Nov 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The team will go to Delhi to search the properties of cyber thugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिहार के युवक से 25 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी दंपती को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम दोनों को लेकर दिल्ली भी जाएगी। दिल्ली में प्राॅपर्टी के दस्तावेज बरामद किए जाएंगे।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बीते बुधवार को एक बड़ा खुलासा किया था। बिगो आईडी पर ऑनलाइन फ्रेंडशिप कर बिहार के एक युवक से यमुनानगर में रहने वाले पति-पत्नी ने 25 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इसका केस थाना शहर यमुनानगर में दर्ज कराया गया था। साइबर क्राइम थाने ने मामले की जांच की तो पता चला कि यमुनानगर निवासी परमिंद्र कौर और उसके पति गुरप्रीत ठगी की है। इस पर दोनों गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

दोनों से पूछताछ में पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया था। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बिगो एप पर सोनम और रेड क्वीन नाम से दो आईडी बनाई थी। इसी आईडी पर उनकी पहचान अजीतेश से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दो अन्य फर्जी आईडी जिया और शिवानी सिंह सिंधू निवासी यूएसए के नाम से बनाई। दोनों आईडी को वह खुद ही ऑपरेट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह झांसे में लेकर अजीतेश से 25 लाख रुपये की ठगी की थी। दोनों मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने ठगी के पैसों से दिल्ली के तिहाड़ में एक मकान लिया था, जिसके दस्तावेज महिला के मायके में रखे हैं। पुलिस प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंगालने के लिए दिल्ली के रवाना हो गई है। उधर, एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया प्रॉपर्टी को भी मुकदमे में अटैच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed