{"_id":"67ba1c19f9ad81c8a80d8124","slug":"the-team-inspected-again-the-fertilizer-warehouse-was-not-opened-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-133543-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टीम ने फिर की जांच, नहीं खुले खाद गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टीम ने फिर की जांच, नहीं खुले खाद गोदाम
Sun, 23 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय की टीम ने शनिवार को तीसरे दिन भी जिले में यूरिया के गोदाम पर दबिश दी। टीम उन गोदामों पर पहुंचे जहां पर एक दिन पहले सील लगाई गई थी। टीम में मौजूद अधिकारियों ने एक बार फिर यूरिया खाद के डीलरों से फोन पर संपर्क किया, परंतु किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
जांच में सहयोग न किए जाने पर केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय के टीम ने इनकी सप्लाई पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी, वहीं कृषि विभाग से उनके दस्तावेजों को लेकर यूरिया के रिकॉर्ड को खंगाला गया। केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय की टीमों ने तीन गोदामों में जांच की थी, लेकिन कोई भी डीलर मौके पर नहीं मिला था। इसलिए इन गोदामों पर सील लगा दी गई, क्योंकि इन गोदामों के संचालकों ने मोबाइल नंबर बंद किए हुए थे।
इस पर गोदामों पर सील लगाई गई और नोटिस चस्पा दिया गया। नोटिस में लिखा गया कि शुक्रवार को गोदाम का निरीक्षण करने के लिए टीम पहुंची, लेकिन मोबाइल पर संपर्क किया गया। कोई यहां पर नहीं पहुंचा। इसलिए गोदाम को सील किया गया है। यदि गोदाम संचालक पक्ष रखना चाहता है तो वह शनिवार तक कृषि विभाग के पास अपना पक्ष रखे। यदि कोई जवाब दाखिल नहीं किया तो एफसीओ 1985 के तहत एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन गोदामों को किया गया था सील
केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय की टीम ने हरनौली स्थित बालाजी ट्रेडर्स, टोडरपुर स्थित एचएस ट्रेडर्स व खजूरी स्थित राणा ट्रेडर्स पर छापेमारी की थी। यहां पर गोदाम संचालकों के न पहुंचने पर सील लगाई गई। शनिवार को एक बार फिर टीम गोदामों पर पहुंची। टोडरपुर स्थित गोदाम के संचालक नहीं मिल सके। इसलिए वहां पर सील लगी हुई है। वहीं राणा ट्रेडर्स से दस्तावेज मांगे गए हैं। बालाजी ट्रेडर्स ने दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। कुछ दस्तावेज बाकी है। इसलिए इन सभी गोदामों की सप्लाई फिलहाल रोकी गई है।