Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sun hasn't been visible for four days, and the persistent cloud cover has led to increased cold

Yamuna Nagar News: चार दिन से नहीं दिखा सूरज, बादल छाए रहने से बढ़ी ठंड

Sun, 04 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The sun hasn't been visible for four days, and the persistent cloud cover has led to increased cold
सर्दी से बचने के लिए अलाव पर हाथ सेंकते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में चार दिन से सूरज नहीं निकला। धूप न निकलने के कारण आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। सर्दी का सितम इतना बढ़ गया है कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा जाता है और सड़कों पर केवल वही लोग दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें जरूरी काम है।
दुकानदार भी ठंड की मार से बचने के लिए दुकानों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक जनवरी को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री था, यानी केवल तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। लगातार बादलों के कारण सूरज बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे दिन में भी सर्दी का असर देखने को महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के सितम से लोगों ने गर्म कपड़े, अंगीठी और अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। घरों के अंदर भी लोग ठंड से बचने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से कोहरा नहीं पड़ने के बावजूद ठंड तेज बनी हुई है, जिससे सुबह-शाम का समय और भी कठिन हो गया है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि बाजार में सुबह और शाम का समय वीरान नजर आता है। लोग सर्दी की वजह से जरूरी काम भी टाल रहे हैं। दुकानदार भी खाली बैठे रहते हैं और ग्राहक कम होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के एक्यूआई में अब सुधार हो रहा है। शनिवार को यह 118 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को एक्यूआई 163 माइक्रोग्राम था।
आज घना कोहरा पड़ने के आसार : डॉ. अजीत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि रविवार को भी राहत मिलने की संभावना कम है और घना कोहरा भी पड़ सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक धूप नहीं निकलने और ठंड का असर जारी रह सकता है। कुछ जिलों में बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन यमुनानगर में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे। किसान भी मौसम को देखते हुए ही फसलों की सिंचाई करें।

घना कोहरा तो कभी बादलों का रहा राज

जिले में 20 दिसंबर को घना कोहरा छाया था और अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री था। 25 दिसंबर तक जिला रोजाना घने कोहरे की चपेट में रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान तो 18 डिग्री पर रहा लेकिन न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर आ गया। तापमान में आई गिरावट के चलते सर्दी का असर और तेज हो गया। 26 दिसंबर को भी कोहरा रहा और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर सात डिग्री पर पहुंच गया। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन कोहरे का असर कम नहीं हुआ। साल के अखिरी दिन भी धूप नहीं निकली और तापमान पहले से ज्यादा लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया। इस साल में एक बार भी सूरज नहीं निकला है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

सर्दी से बचने के लिए अलाव पर हाथ सेंकते लोग। संवाद

सर्दी से बचने के लिए अलाव पर हाथ सेंकते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed