फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sun has softened the cold weather, leading to a rise in temperature

Yamuna Nagar News: धूप से ठंड के तेवर ढीले, तापमान में उछाल

Wed, 21 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The sun has softened the cold weather, leading to a rise in temperature
जिला अस्पताल में बने पार्क में धूप सेंकते लोग। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तीन दिन लगातार धूप निकलने के बाद प्रचंड ठंड के तेवर ढीले होने लगे हैं। इससे जिले के मौसम से सुधार हुआ है और तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह लगातार तीसरे दिन तेज धूप निकली। काफी दिनों से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, घने कोहरे व बर्फीली हवा की मार झेल रहे लोगों को अब भारी राहत मिल रही है।
मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में पिछले सप्ताह की तुलना में करीब छह डिग्री सेल्सियस कर उछाल दर्ज किया है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह-सुबह निकली तेज धूप से जिले के तापमान में वृद्धि हुई। इस दौरान पारा चढ़कर 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले सप्ताह तक जिले का अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच ठिठका पड़ा था।
विज्ञापन

अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब दस किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली, लेकिन तेज धूप के कारण बर्फीली हवा भी बेअसर रही। परंतु हवा के कारण दिन ढलने के बाद ठिठुरन बढ़ गई। रात होते-होते तापमान गिरा और ठंडा में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। चूंकि पिछले सप्ताह तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित था। इससे लोगों के दैनिक कार्य भी नहीं हो पा रहे थे। पंरतु मौसम खुलने के बाद जीवन ने रफ्तार पकड़ी है। मौसम में सुधार होने से शहर की सड़कों, मार्गों, पार्कों व बाजारों में लोगों की भीड़ भी बढ़ी है।
मौसम खुलने का सबसे सकारात्मक असर व्यापार पर देखने को मिला है। कड़ाके की ठंड से कई दिनों से बाजारों में पसरा सन्नाटा अब खत्म होने लगा है। शहर के मुख्य बाजारों व व्यापारिक केंद्रों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे व्यापार में तेजी आई है। दुकानदारों का कहना है कि धूप निकलने से लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे कपड़ा और खान-पान के कारोबार में उछाल आया है।

शुक्रवार को बारिश होने के आसार, ठंड में होगा इजाफा
मौसम विभाग ने दो दिन मौसम खुशनुमा बना रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश की संभावना बन रही है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में अच्छी बारिश होने की परिस्थितियां बनी हुई हैं। बारिश होने से ठंड में इजाफा होगा और तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 से 15 और न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed