फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The students made decorative items from waste materials

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने बेकार सामान से बनाईं सजावटी वस्तुएं

Sat, 27 Dec 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The students made decorative items from waste materials
बेकार सामान से बनाई सजावटी वस्तुएं दिखाते विद्यार्थी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में जनसहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम ने वार्ड 10 स्थित गीता पब्लिक स्कूल में कबाड़ से कमाल विषय पर गतिविधि का आयोजन किया गया। वहीं लेबर कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय नंबर नौ में आरआरआर (रिड्यूस, रियूस रिसाइकल) के सिद्धांत-टू रियूस (दोबारा उपयोग) पर आधारित गतिविधि आयोजित की गई।
कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने घरेलू कबाड़ और अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक, उपयोगी और सुंदर आर्ट व क्राफ्ट तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों ने यह साबित कर दिया कि यदि सोच रचनात्मक हो तो कबाड़ से भी कमाल किया जा सकता है। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से आए आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश ने विद्यार्थियों को आरआरआर की अवधारणा को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। कचरे का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो वह संसाधन बन सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को यह समझना जरूरी है कि अनावश्यक कचरे को कम करना, उपयोगी वस्तुओं को दोबारा इस्तेमाल करना और शेष कचरे का पुनर्चक्रण करना ही स्वच्छ शहर और स्वच्छ भविष्य की कुंजी है। बच्चों ने इस जानकारी को न केवल ध्यान से सुना बल्कि अपने बनाए गए मॉडलों के माध्यम से इसे व्यवहार में भी उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुराने कागज, प्लास्टिक बोतलें, टिन के डिब्बे, कार्डबोर्ड, बोतलों के ढक्कन और अन्य कबाड़ सामग्री से पेन स्टैंड, फूलदान, सजावटी शोपीस, मॉडल और उपयोगी घरेलू वस्तुएं तैयार की। इन रचनाओं में बच्चों की कल्पनाशीलता और पर्यावरण के प्रति जागरूक सोच साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed