फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The streets will be cleaned using machines

Yamuna Nagar News: गलियों में मशीन से होगी सफाई

Fri, 16 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The streets will be cleaned using machines
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में अब शहर की छोटी सड़कों और विभिन्न कॉलोनियों की गलियों में भी छोटी स्वीपिंग मशीन से सफाई की जाएगी। नगर निगम ने इस उद्देश्य के लिए 31.50 लाख रुपये की लागत से एक नई छोटी स्वीपिंग मशीन तथा 28.67 लाख रुपये की लागत से एक जेसीबी खरीदी है।
पहले स्वीपिंग मशीन से केवल शहर की मुख्य सड़कों की ही सफाई की जाती थी। लेकिन नई छोटी स्वीपिंग मशीन आने से अब छोटी सड़कों और गलियों की भी नियमित मशीन से सफाई हो सकेगी। वीरवार को पुराना हमीदा से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार की उपस्थिति में दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मेयर सुमन ने कहा कि नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है। छोटी स्वीपिंग मशीन के आने से उन इलाकों में भी मशीन से सफाई हो सकेगी, जहां बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पाती थीं। इससे सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा लोगों को साफ वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मशीन से सफाई होने पर धूल-मिट्टी और कचरे का बेहतर तरीके से निस्तारण होगा, जिससे प्रदूषण भी कम होगा। आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि नई छोटी स्वीपिंग मशीन को खासतौर पर छोटी सड़कों और कॉलोनियों की गलियों के लिए खरीदा गया है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के प्रयासों से शहर में विकास और स्वच्छता के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed