फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sting of dengue mosquito is not decreasing even as the cold increases.

Yamuna Nagar News: ठंड बढ़ने पर भी कम नहीं हो रहा डेंगू मच्छर का डंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
The sting of dengue mosquito is not decreasing even as the cold increases.
यमुनानगर। सर्दी बढ़ने लगी है। रात का तापमान भी काफी घट गया है। फिर भी डेंगू मच्छर पहले की तरह लोगों को डंक मार रहा है। डेंगू के केस में कोई कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के सात नए केस मिले। इसके साथ ही डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 669 हो गई है। वहीं चिकनगुनिया पर कुछ दिनों से ब्रेक लगा है। 10 नवंबर के बाद से जिले में चिकनगुनिया का कोई केस नहीं मिला है। डेंगू केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों के घरों व आसपास के एरिया में फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन

इस बार गर्मी का सीजन काफी लंबा चला। दिन में तो अभी तक गर्मी रही। सप्ताह भर से ठंड बढ़ने लगी है। पहले कहा जा रहा था कि ठंड बढ़ेगी तो डेंगू के केस में भी कमी आएगी। परंतु अभी तक ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया। मच्छरों की तादाद कम होने के बजाय और बढ़ गई है। मच्छर रात को लोगों को लोगों को ठीक से सोने भी नहीं दे रहे। गत वर्ष जिले में डेंगू के कुल मरीज 932 मिले थे। जिस तरह से रोजाना औसतन सात केस मिल रहे हैं, उससे लगता है कि जल्द ही पिछले साल का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।
विज्ञापन



दो माह बाद भी नहीं जा रहा जोड़ों का दर्द
इस बार डेंगू व चिकनगुनिया के अलावा अन्य वारयल बुखार भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा कि लोगों को जो वायरल हो रहा है उसे कौन सी श्रेणी में रखें। क्योंकि बुखार होने के बाद शरीर में जोड़ों का दर्द दो माह बाद भी ठीक नहीं हो रहा है। जब तक लोग दवाई खाते हैं तब तक तो शरीर ठीक रहता है। जैसे ही दवाई खानी छोड़ी, अगले ही दिन फिर से शरीर के जोड़ में दर्द होने लगता है। बुखार से ग्रस्त लोगों के पांवों, घुटनों, बाजू व हाथों की अंगुलियों में तेज दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

5122 घरों में किया सर्वे
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के 5122 घरों में जाकर सर्वे किया। शहरी क्षेत्र में 2815 और ग्रामीण क्षेत्र में 2307 घरों को इसमें कवर किया गया। इस दौरान 92 लोगों के रक्त के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए। अब तक 14407 सैंपल डेंगू की जांच के लिए विभाग ले चुका है। वहीं शुक्रवार को जांच के दौरान 42 जगहों पर मच्छर का लारवा मिला। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस थमाया गया है।

-----------

सप्ताह में एक दिन ड्राई डे जरूर मनाएं : डॉ. सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में डेंगू के 669 केस मिल चुके हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे हैं। जहां भी डेंगू का केस मिलता है वहां पर फॉगिंग करवाते हैं। लोगों से अपील है कि वह अपने घरों में सप्ताह में एक बार ड्राई डे जरूर मनाएं।
---------

यमुनानगर में सात साल में मिले डेंगू के केस:
वर्ष डेंगू

2016 65
2017 70
2018 42
2019 51
2020 36
2021 241
2022 932
2023 669 अभी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed