फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The spiritual significance of festivals was explained to the devotees

Yamuna Nagar News: भक्तों को बताया त्योहारों का आध्यात्मिक महत्व

Mon, 13 Jan 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The spiritual significance of festivals was explained to the devotees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में राष्ट्रीय युवा दिवस के साथ साथ लोहड़ी एवं मकर संक्रांति कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सत्संग में साध्वी सुमान्या भारती ने श्रद्धालुओं को त्योहारों का आध्यात्मिक महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि भारत में मनाए जाने वाले पर्व एवं त्योहार मानवीय जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए महान सूत्रों को संजोये हुए हैं। जब इन त्योहारों के पीछे छिपे हुए आध्यात्मिक रहस्यों को अनदेखा करके हम केवल इनके भौतिक पहलुओं को ही अपना लेते हैं तो यह त्योहार अर्थहीन हो जाते हैं।
विज्ञापन

जब समाज का युवा वर्ग अपने भीतर आध्यात्मिक क्रांति लाकर सामाजिक कल्याण हेतु कदम बढ़ाएगा तभी महान भारतीय संस्कृति की पहचान विश्व में पुनः उजागर होगी। साध्वी ने कहा कि लोहड़ी की रात्रि को अग्नि जलाकर उसके चारों और परिक्रमा करते हुए तिल एवं कुछ खाद्य पदार्थों को जलाना, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा भागवद् गीता में किये गए उद्घोष की ओर संकेत करता है। जो अर्जुन को स्पष्ट रूप से कहते हैं कि ज्ञान अग्नि सभी कर्मों कोभस्म कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मज्ञान की निरंतर ध्यान साधना कई जन्मों के बीज रूपी कर्म संस्कारों को जलाकर भस्म कर देती है और जीव को जन्म मृत्यु के चक्रव्यूह से बाहर निकालती है। मकर संक्रांति के दौरान किए जाने वाले स्नान, ध्यान, पूजा पाठ, दान, यज्ञ इत्यादि हमारे आध्यात्मिक शुद्धिकरण में सहायक होते हैं। महाकुंभ के दौरान ध्यान भक्ति एवं तप के रंग में रंगे हुए संत महात्माओं का समावेश एक साधारण मानव को भी दैवीय तरंगों से तरंगित कर देता है। कार्यक्रम के दौरान समाज में युवाओं की आध्यात्मिक जागृति, नारी सशक्तिकरण एवं लिंग समानता के लिए व्याख्यान दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed