{"_id":"6739070c78b03ac8760fe219","slug":"the-speed-of-trains-slowed-down-due-to-fog-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-128471-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धुंध के असर से ट्रेनों की रफ्तार हुई मंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धुंध के असर से ट्रेनों की रफ्तार हुई मंद
Sun, 17 Nov 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सर्दी के साथ कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। चार दिन से पड़ रहे कोहरे के चलते जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई हैं। वहीं, इससे रेल यातायात भी प्रभावित होने लगा है। कोहरे के चलते यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां देरी से चलीं। इस दौरान सबसे ज्यादा रात की गाड़ियां प्रभावित हुईं।
कोहरे के चलते अमरनाथ सुपरफास्ट मेल, गोल्डन टेंपल सुपरफास्ट मेल, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जननायक, हावड़ा मेल सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चली। इस दौरान आधे से दो घंटे की देरी से गाड़ियां पहुंची। यात्रियों में ठंड में ठिठुरते हुए प्लेटफार्म पर बैठकर गाड़ी का इंतजार करना पड़ा। कोहरे का सबसे ज्यादा असर लंबे रूट की गाड़ियों पर देखने को पड़ रहा है।
कोहरे के कारण जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। जबकि अमृतसर से मुंबई सेंट्रल जाने वाली गोल्डन टेंपल सुपरफास्ट मेल अपने निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देरी से पहुंची। अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची। फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी आधा घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
इसी तरह अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल भी आधा घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 घंटे की देरी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। जबकि यह ट्रेन लखनऊ करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची।
इंटरसिटी और हरिनाथ एक्सप्रेस रद्द
गाड़ी संख्या 14681-82 जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14523-24 हरिहरनाथ एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14615-16 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी 2025 तक रद्द की गई है।