{"_id":"68c9b63ee2bae8fa9a034169","slug":"the-special-vaccination-week-will-continue-till-27-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143963-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विशेष टीकाकरण सप्ताह 27 तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विशेष टीकाकरण सप्ताह 27 तक चलेगा
Wed, 17 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में विशेष टीकाकरण सप्ताह 17 से 27 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और सभी को समय पर जीवन रक्षक टीके उपलब्ध कराना है। यह अभियान स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य परिवार और समाज को मजबूत व स्वस्थ बनाना है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनीत कालरा ने बताया कि टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह पोलियो, खसरा, डिफ्थीरिया, टेटनस, हेपेटाइटिस और अन्य खतरनाक रोगों से बचाने का सबसे प्रभावी साधन है। माता-पिता से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों का पूरा टीकाकरण समय पर करवाएं और किसी भी खुराक को छूटने न दें।
जिले की जनता से अपील की है कि वे टीकाकरण सप्ताह के दौरान आगे आएं और अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि कोई भी बच्चा खतरनाक बीमारियों से अछूता न रह जाए। साथ ही माताओं के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें, क्योंकि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की गारंटी है।