फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The significance of the Guru's grace was explained during the Satsang

Yamuna Nagar News: सत्संग में बताया गुरु की कृपा का महत्व

Mon, 08 Jun 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The significance of the Guru's grace was explained during the Satsang
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम जगाधरी में सत्संग के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कराया गया। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सरस्वती भारती ने गुरु कृपा का महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि गुरु कृपा परमात्मा और प्रकृति के द्वारा दिया वह वरदान है जो हमें इस लोक व परलोक में अति दुर्लभ वस्तु को भी सुलभ बना सकता है। गुरु कृपा का दायरा असीमित है और यह मनुष्य को वह भी प्रदान कर सकती है जो उसके भाग्य में भी न हो।
विज्ञापन


साध्वी सरस्वती भारती ने कहा कि सांसारिक सुख, आध्यात्मिक उन्नति, शक्ति, भक्ति और मुक्ति के प्रदाता गुरु ही होते हैं। गुरु की कृपा से शिष्य वह उपलब्धियां प्राप्त कर सकता है जिन्हें केवल अपने पुरुषार्थ से कई जन्मों में भी पाना कठिन होता है। उन्होंने कहा कि गुरु की प्राप्ति मनुष्य की जिज्ञासा, प्रार्थना और पूर्व जन्मों के पुण्यों के अनुसार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गुरु गीता का उल्लेख करते हुए बताया कि उसमें सात प्रकार के गुरुओं का वर्णन मिलता है, जिनमें परम गुरु को ब्रह्मनिष्ठ और भगवान का साकार स्वरूप माना गया है। ऐसे परम गुरु का सान्निध्य अनेक जन्मों के पुण्यों और आत्मा की गहन पुकार से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा पाने के लिए मिथ्या अहंकार का त्याग कर गुरु की शरण में जाना आवश्यक है। ब्रह्मज्ञान, ध्यान साधना और गुरु की आज्ञा के अनुसार जीवन जीने से आत्मिक विकास संभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed