फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The second day did not even reveal the mystery of the couple's murder, Yamunanagar

दूसरे दिन भी नहीं उठा दंपती हत्याकांड के रहस्य से पर्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
The second day did not even reveal the mystery of the couple's murder, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी में एसबीआई से रिटायर्ड ऋषिपाल गोयल (80) व उनकी पत्नी स्नेहलता (75) के हत्याकांड के रहस्य से दूसरे दिन भी पर्दा नहीं उठा पाया। वारदात सुलझाने में सीआईए वन, थाना शहर जगाधरी व डॉग स्क्वायड की टीमें जुटी हुई हैं, फिर भी पुलिस न तो हत्या की वजह पता लगा पाई और न ही हत्यारों का सुराग, जिससे दूसरे दिन भी हत्या की वारदात पहेली ही बनी रही। मंगलवार को पुलिस ने मृतक दंपती के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्राथमिक जांच में मौत की वजह दम घुटना बताई गई। महिला के सिर पर चोट का निशान भी मिला है।
दूसरे दिन पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। सीआईए, डॉग स्क्वायड व शहर जगाधरी पुलिस ने दूसरे दिन भी घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस मृतक ऋषिपाल से ब्याज पर रुपये लेने वालों का भी पुलिस पता लगा रही है। वहीं, प्रॉपर्टी को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक दंपती की पुत्रवधु रेणूका गोयल ने बताया कि उसके सास व ससुर घर के गेट को अंदर से बंद रखते थे। यदि कोई जानकार घर पर आता था, तभी वे गेट खोलते थे। बिना जानने वाले के लिए वे गेट नहीं खोलते थे। उन्हें शक है कि उनकी हत्या किसी जानकार ने ही की है। जिस तरह से दंपती की हत्या की गई। उससे यही लग रहा है कि रात दस बजे के बाद या फिर सुबह के समय उनके पास कोई जानकार आया होगा, जिसने उनकी बेरहमी से हत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस मृतक दंपती के घर आने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के पहले व बाद में घटनास्थल पर आने-जाने वालों का पता लगने पर आरोपी की पहचान हो सके। लेकिन पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लग पाया जिससे हत्यारों का पता चल सके। क्योंकि कैमरों की कवरेज मृतक दंपती के घर से दूर थी।
दंपती की हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई। पुलिस जांच में वारदात के दौरान घर से कोई अन्य सामान गायब नहीं मिला। केवल महिला के गले, हाथ व कानों के गहने गायब मिले है। यदि लूटपाट के इरादे से हत्या की जाती तो घर पर रखे रुपये व अलमारियों का सामान भी लूटा जाता। जिस वजह से पुलिस इसे लूटपाट के दौरान हत्या की वारदात नहीं मान रही है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल भी लूटपाट की बात को नकार चुके हैं।
रुपये के लेनदेन व प्रापर्टी भी हो सकती है वजह
मृतक ऋषिपाल ब्याज पर रुपये देने का भी कार्य करते थे। ऐसे में पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। जिनके साथ वह पैसों का लेन देन करते थे। इसके लिए पुलिस मृतक के मोबाइल, डायरी व बैंक डिटेल की भी जांच कर रही है। इसके अलावा ऋषिपाल की प्रॉपर्टी को लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के पास कितनी प्रॉपर्टी थी। वे इस प्रॉपर्टी को किसे हकदार बनाना चाहते थे। पुलिस इन सभी तथ्यों की जांच में जुटी है।
परिवार से अलग रह रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से की थी हत्या
जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में एसबीआई से रिटायर्ड अफसर ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता करीब 35 साल से रहते थे। दंपती के पास तीन बेटे व एक बेटी है। एक बेटे संजीव गोयल की काफी समय पहले मौत हो गई थी। वह सरस्वती कालोनी में रहता था। अब उसके बच्चे वहीं रहते हैं। दो बेटे अमित गोयल व अनमोल हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में परिवार के साथ रहते हैं। वहीं पर उनका स्टोन क्रेशर का बिजनेस है। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे अमित गोयल ने अपने पिता को फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद उसने अपने भतीजे सरस्वती कालोनी निवासी विवेक को फोन कर घर पर भेजा। जब वह घर पहुंचा तो गेट अंदर से खुला था। कमरे में उसके दादा ऋषिपाल व दादी स्नेहलता अलग-अलग बेड पर मृत पड़े थे।

थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि दंपती के हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें जुटी हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा। प्राथमिक जांच में मौत का कारण दम घुटना सामने आया है। हत्यारोपी तक पहुंचने को आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रहे हैं। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed