फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The school was unable to provide information about the tablets

Yamuna Nagar News: टैबलेट की जानकारी नहीं दे पाए विद्यालय

Sat, 06 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The school was unable to provide information about the tablets
टैबलेट। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सरकारी स्कूलों में वितरित टैबलेट की वर्तमान स्थिति एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने की शनिवार को अंतिम तिथि रही। परंतु जिले के सभी विद्यालयों की ओर से जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है। अभी जिले के 25 प्रतिशत विद्यालयों को पोर्टल पर जानकारी अपडेट करनी है। परंतु विभाग का एमआईएस पोर्टल तीन दिन से सही काम नहीं कर रहा है। इस कारण सभी विद्यालय समय पर अपना काम पूरा नहीं कर पाए हैं।
पोर्टल के कारण यह काम बीच में ही अटक गया है। वहीं, विभाग द्वारा दिए नए करंट टैब स्टेटस मॉड्यूल का लिंक विद्यालयों में खुलने में परेशानी आ रही है। शिक्षकों व विद्यालय मुखियाओं ने इसकी जानकारी विभाग को दे दी थी, लेकिन यह तकनीकी खामी दूर नहीं हो पाई। इस कारण यह काम बीच में ही लटका हुआ है। वहीं, अब विभाग फिर तिथि बढ़ाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


इस वर्ष दसवीं से 12वीं तक के जिलेभर के राजकीय विद्यालयों में 18,300 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं। वहीं, जिले के 1,340 शिक्षकों के पास और करीब 1,500 टैबलेट खराब हैं। अब विभाग ने सभी मुखियाओं से उनके विद्यालयों में इस्तेमाल किए जा रहे टैबलेट की जानकारी मांगी है। इसमें टैबलेट की संख्या, चालू व खराब टैबलेट की संख्या दर्ज करनी है। इसके अलावा ठीक होने वाले टैबलेट की संख्या देनी है। वहीं, विद्यालयों को टैबलेट का आईएमईआई संख्या भी पोर्टल पर दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सभी विद्यालयों को टैबलेट स्टेटस अपडेट करने के निर्देश दिए थे, ताकि डिजिटल डिवाइस की वास्तविक उपलब्धता, भविष्य की योजनाओं, मेंटेनेंस, वितरण तथा ऑडिट प्रक्रिया में स्पष्टता आए। निदेशालय ने इसके लिए दो दिसंबर तक का समय दिया था, लेकिन बाद में इसकी तिथि छह दिसंबर कर दी गई। अभी भी लिंक काम न करने के कारण यह काम अधूरा है, ऐसे में विभाग को फिर से इसकी तिथि बढ़ानी होगी।
टैबलेट के फायदे

वीडियो लेक्चर, ऑनलाइन कोर्स, सिमुलेशन व ई-बुक आसानी से उपलब्ध। एक ही डिवाइस में कई विषयों की सामग्री। किताबों का बोझ कम। प्रश्नोत्तरी, गेम-बेस्ड लर्निंग और 3-डी मॉडल से पढ़ाई रुचिकर।नई जानकारी तुरंत मिलती है। डिजिटल टूल्स, टाइपिंग और ऑनलाइन रिसर्च सीखने में मदद।
टैबलेट के नुकसान
अधिक स्क्रीन टाइम से आंखों से पानी आना, सिरदर्द, नींद की समस्या। गेम और सोशल मीडिया से पढ़ाई से ध्यान भटकने की आशंका। डिजिटल लिखाई बढ़ने से हैंडराइटिंग अभ्यास कम। गलत वेबसाइट, वायरस और ऑनलाइन ठगी का जोखिम।

विभाग ने टैबलेट की स्थिति एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इसकी अंतिम तिथि छह दिसंबर थी। परंतु सुचारू रूप से पोर्टल के काम न करने के कारण सभी विद्यालय यह जानकारी अपडेट नहीं कर पाएंगे। अब तक काफी डाटा पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। सोमवार तक यह पूरा होने की उम्मीद है। - कर्णवीर सिंह राठी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed