{"_id":"6ab6d3cbf81a0f617e08d38d","slug":"the-saga-of-heroes-told-through-poems-and-stories-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163504-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कविताओं और कहानियों से बताई वीरों की गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कविताओं और कहानियों से बताई वीरों की गाथा
Sat, 26 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता, अध्यापक व विद्यार्थी। संस्थान
- फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में इतिहास विभाग और भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से हरियाणा शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों व शिक्षाविदों ने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। वक्ताओं ने वीरों की गाथा वीर रस की कविताओं और कहानियों से बताई।
कार्यक्रम इतिहास विभागाध्यक्ष एवं समिति जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार धारीवाल के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान डॉ. धारीवाल ने प्रदेश के वीर शहीदों और गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा के बारे में जानकारी दी। वहीं, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के साथ महिला स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की जानकारी भी दी।
प्रो. अमरपाल ने वीर रस की कविता से शहीदों के बारे में बताया। प्रो. अंकित ने कविता से विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का संदेश दिया। छात्रा खुशप्रीत कौर, वंशिका और अदिति ने कविताओं व भाषणों से वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती ने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को जन्म दिया है। प्रो. आरती अरोड़ा ने शहीदों की स्मृति में भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पप्पू ने किया। इस दौरान डॉ. सुमन पंजेटा, डॉ. मनीषा, अनीता, चंचल रानी, डॉ. बलबीर कुमार, अभिषेक, मीनाक्षी, डॉ. ममता मग्गो, अनुकृति चौहान, डॉ. अजय रतन सहित अन्य उपस्थित रहे।