फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sacrifice of Sri Guru Tegh Bahadur seen in Hind Ki Chadar Light and Sound Show

हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो में दिखाई श्रीगुरु तेग बहादुर की कुर्बानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of Sri Guru Tegh Bahadur seen in Hind Ki Chadar Light and Sound Show
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित हिंद दी चादर लाईट तथा साउंड शो कराया गया। इसका आयोजन प्रदेश सरकार के हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला की ओर से कराया गया। इसमें जीएनजी कॉलेज प्रधान महंत कर्मजीत सिंह मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज शब्द गायन से हुई। महंत कर्मजीत सिंह ने सभी को गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व की बधाई दी और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। शो के डायरेक्टर जोगा सिंह खीवा ने बताया कि शो का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुरु तेग बहादुर की शख्सियत व कुर्बानी के बारे में जागरुक करना रहा। कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा की ओर से शो के सभी सदस्यों को सिरोपा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर लंगर वितरित किया गया। मौके पर संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. अंजू वालिया, सिमरन सिंह, मनदीप सिंह, अरविंद्र सिंह, डॉ. सुखविंद्र कौर, डॉ. गुरजिंद्र कौर, तरणदीप कौर, हरजीत कौर, गुरदयाल सिंह निमर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर के बलिदान से हमें मिलती है प्रेरणा: डॉ. तनेजा
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कविता पाठ कराया गया। आयोजन महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति के तत्वाधान में हुआ। प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने विद्यार्थियों से कहा कि महापुरुषों के जन्म दिवस इसलिए मनाते हैं, ताकि उनकी शिक्षाओं को याद कर अपने जीवन को सार्थक बना सकें और समाज का भला कर सकें। गुरु तेग बहादुर के बलिदान से हमें प्रेरणा मिलती है कि कभी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म के प्रसार के लिए कई स्थानों पर भ्रमण किया। उन्होंने उपदेश देते हुए लोगों को सत्यता की शिक्षा दी। रूढ़ियों व अंधविश्वासों की आलोचना कर नए धर्म आदर्श स्थापित किए। कविता पाठ में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गुरु तेग बहादुर के जीवन, शिक्षाओं व उनके बलिदान से संबंधित कविताओं को गाकर व पढ़कर सुनाया। मौके पर समिति संयोजिका डॉ. सुमन, डॉ. ममता मग्गो, प्रो. आरती अरोड़ा, डॉ. मनीषा मोर, प्रो. करण सिंह, प्रो. अमरपाल, प्रो. अमित कपूर, प्रो. अमित कुमार, प्रो.महिंद्र व प्रो. मंगल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed