{"_id":"6677656792080382560c6927","slug":"the-road-to-admission-in-iti-is-difficult-six-times-more-applications-than-seats-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-120841-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले की डगर मुश्किल, सीटों के मुकाबले छह गुना आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले की डगर मुश्किल, सीटों के मुकाबले छह गुना आवेदन
Sun, 23 Jun 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने से चूक गए विद्यार्थियों को एक और मिल गया है। कौशल विकास एवं प्रौद्योगिक प्रशिक्षण विभाग निदेशालय ने आईटीआई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 25 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। वहीं कुल सीटों के मुकाबले छह गुना आवेदन होने से दाखिला लेना आसान नहीं होगा।
विभाग ने आवेदन तिथि बढ़ाने के साथ दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 28 जून से काउंसलिंग शुरू की जाएगी। इस बार आईटीआई में दाखिला लेने की डगर काफी मुश्किल होगी। कट ऑफ लिस्ट काफी उच्च जाने वाली है। इसका कारण आईटीआई में प्रवेश के लिए अधिक आवेदन होना है। विद्यार्थियों का आईटीआई में दाखिला लेने का रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि इस बार आईटीआई में प्रवेश के लिए साढ़े सात हजार से ज्यादा आवेदन पहुंच चुके हैं।
वहीं आवेदन के अभी तीन दिन शेष है। स्टाफ का कहना है कि इस बार आठ हजार से ज्यादा आवेदन आने की संभावना है।आईटीआई में कुल 1344 सीट हैं और अब तक सीट से छह गुना आवेदन हो चुके हैं। ऐसे में कट ऑफ लिस्ट 96 से 98 प्रतिशत तक जा सकती है। वहीं आवेदन तिथि बढ़ने की विद्यार्थियाें को विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जा रही है। छुट्टी के दिन भी संस्थान खोले जा रहे है। रविवार को भी संस्थान नियमित समय पर खुलेंगे और आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बार दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में होगी। जिसके तहत 28 जून को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सीट अलाॅट कर दी जाएगी। दस्तावेज जांच 28 जून से दो जुलाई तक होगी। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि तीन जुलाई होगी। चार जुलाई को दूसरे चरण के लिए सीट पोर्टल पर दिखाई जाएंगी। चार से छह जुलाई तक विद्यार्थी विकल्प व प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकेंगे।
दूसरी मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट नौ जुलाई को होगी।दस्तावेजों की जांच 12 जुलाई तक की जाएगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी। तीसरा चरण 14 जुलाई से शुरू हाेगा और 14 से 16 जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद 18 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सीट अलॉट की जाएगी। दस्तावेजों की जांच 22 जुलाई तक की जाएगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई होगी।
आईटीआई प्रवेश का चौथा चरण 24 जुलाई को शुरू होगा। 24 जुलाई को पोर्टल ओपन हो जाएगा और 26 जुलाई तक आवेदन में बदलाव किए जाएंगे। 30 जुलाई को चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर सीट दी जाएंगी। दस्तावेजों की जांच 30 जुलाई से पांच अगस्त तक होगी। जबकि छह अगस्त तक विद्यार्थी चौथे चरण की फीस जमा करवा सकेंगे।
जिले के सभी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन चल रहे हैं। विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी है। विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में होगी। रविवार को भी आवेदन होंगे। इसके लिए नियमित रूप से संस्थान खुलेंगे। - भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई।