फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The rain water descended, but the chaos in the market did not end

बारिश थमने के बाद भी नहीं हुई सफाई, मंडी में धान रही भीग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The rain water descended, but the chaos in the market did not end
मंडी में धूप निकलने के बाद भी पानी में पड़ी धान की बोरियां। - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। शहर की अनाज मंडी में बारिश का पानी भरने से बने हालातों में कोई सुधार नहीं आया। बुधवार को कड़ाके की धूप निकलने से किसानों, आढ़तियों व श्रमिकों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन व्यवस्था का रोना खत्म नहीं हुआ। बारिश रुकने के बाद भी अनाज मंडी में आए लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश का पानी तो उतर गया, लेकिन यहां पर फैली अव्यवस्था का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

जगाधरी अनाज मंडी में अब तक कुल 46,956 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। मंडी में धान उठान शुरू से ही धीमा चल रहा है। जिससे मंडी बोरियों से अटी पड़ी है। ऐसे में आढ़तियों को भारी परेशानी हो रही है। चूंकि उन्हें खरीद के बाद बोरियां रखने की जगह नहीं मिल रही है। मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मनीष कांबोज ने कहा कि इस बारे में मंडी सचिव व खरीद एजेंसियों से बात कर चुके हैं, लेकिन उठान में तेज नहीं हो रहा है। बुधवार को भी श्रमिक गीली धान की बोरियां धूप में रखते नजर आए, ताकि वे सुखाई जा सकें। जबकि अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को ही गीली बोरियों का उठान करवा दिया गया। अभी भी मंडी में हजारों बोरियां गीली पड़ी हैं, जिन्हें मंडी श्रमिक सुखाने में जुटे हैं। मंडी में ऊबड़ खाबड़ जगह पर अभी पानी जमा है। जिसे साफ नहीं किया गया है। इसी में धान की बोरियां रखी हुई हैं, जो गीली हो रही हैं। बारिश से बनी मुसीबत के बाद भी अधिकारी इसके प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

बारिश में भीगी धान सुखाई जा रही है। हवा से तिरपाल उड़ने के कारण धान की बोरियां
भीग गई थी। मंडी में निकास का प्रबंध है। नालियां व सीवरेज साफ करवा दिए हैं। जहां पानी ठहरा है, वहां सफाई की जा रही है। उठान में भी तेजी आई है।
-ऋषिराज, सचिव मार्केट कमेटी, जगाधरी।
यहां इतनी हुई खरीद
जगाधरी। जिले की सभी 13 मंडियों में अब तक कुल 295346 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 164753 मीट्रिक टन, हैफेड ने 74372 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 56221 मीट्रिक टन धान खरीदी है। सबसे ज्यादा खरीद सरस्वती नगर अनाज मंडी में हुई है। यहां पर कुल 69916 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। इसके अलावा प्रतापनगर मंडी में 49093 मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। बिलासपुर मंडी में 23219 मीट्रिक टन, छछरौली में 28668 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 5175 मीट्रिक टन, जठलाना में 4265 मीट्रिक टन, खारवन में 3796 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। रादौर मंडी में 35619 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 10987 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 3867 मीट्रिक टन, साढौरा में 13661 मीट्रिक टन व यमुनानगर मंडी में कुल 124 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed