{"_id":"6972792ad663d0e9860b51fe","slug":"the-railway-station-is-under-the-surveillance-of-a-commando-team-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150287-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कमांडो दस्ते की निगरानी में रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कमांडो दस्ते की निगरानी में रेलवे स्टेशन
Fri, 23 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त करता कमांडो दस्ता व पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा स्टेशन पर मुख्यालय से विशेष कमांडो दस्ता जांच अभियान चलाया जा रहा है।
थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी धर्मवीर सिंह, रेलवे सुरक्षा बल कंपनी कमांडर मोहित त्यागी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यस्था कड़ी कर दी गई है। दिन-रात स्टेशन पर अभियान चलाकर स्टेशन पर लोगों की जांच की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी साधारण कपड़ों में यात्री बनकर लोगों के बीच में धूप रहे हैं। विशेष रूप से टिकट घर, आरक्षण केंद्र, प्रतीक्षालय में निगरानी की जा रही है।
आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए हैं। प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर के साथ ट्रेनों में भी लोगों व सामान की जांच की जा रही है। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, रेलवे वैंडर्स, हॉकर्स, कर्मचारियों को भी इसके प्रति सजग किया गया है।