{"_id":"675f19b356b0e4a78c0636f9","slug":"the-procession-gave-the-message-of-unity-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-129940-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शोभायात्रा से दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शोभायात्रा से दिया एकता का संदेश
Sun, 15 Dec 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जीओ गीता परिवार रादौर एवं बाल संस्कार कक्षा के बच्चों की ओर से रविवार को रादौर की ब्राह्मण धर्मशाला स्थित श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर में कार्यक्रम किया गया। जीयो गीता परिवार की प्रभारी अनीता झांब की देखरेख में कार्यक्रम में 80 बच्चों व महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के उपरांत हम एक बने, हम नेक बने मुहिम के तहत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर से शुरू होकर टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बस स्टैंड रोड, कमेटी चौक, मेन बाजार, अग्रसेन चौक, अनाज मंडी रोड से होकर वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
शोभायात्रा के दौरान बच्चों ने श्लोक उच्चारण व श्रीराधा नाम जाप का संर्कीतन किया। जीयो गीता परिवार की प्रभारी अनीता झांब ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य गीता परिवार द्वारा अधिक से अधिक लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
जीयो गीता परिवार की ओर से हर रविवार को कक्षाओं का आयोजन कर बच्चों को सनातन के प्रति जागरूक किया जाता है।अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब की ओर से बच्चों को खाद्य सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर अनीता झांब, नीलम बंचल, पूजा माटिया, मोनिका, नीलम वर्मा, नीलम मेहता, विनोद टंडन, कमलेश, नीना शर्मा, विमल चोपड़ा आदि मौजूद रहे।