फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The problem of waterlogging will end in two wards

Yamuna Nagar News: दो वार्डों में खत्म होगी जलभराव की समस्या

Tue, 12 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging will end in two wards
नगर निगम की बैठक में मौजूद मनोनीत पार्षद। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 20 और 22 की विभिन्न कॉलोनियों से जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए दो आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) लगाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों व अन्य स्थानों पर 19 नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा। अपराध पर अंकुश लगाने को शहर के मुख्य चौकों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
एक सप्ताह के अंदर सभी निगम पार्षदों के नाम व पता के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। डोर टू डोर कचरा उठान के लिए नगर निगम द्वारा 70 नई रेहड़ियां खरीदी जाएगी। ये प्रस्ताव सोमवार को महापौर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की उपस्थिति में हुई नगर निगम सदन की साधारण बैठक पास किए गए। इस प्रस्तावों समेत बैठक में लगभग 30 प्रस्तावों को पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में शहर को स्वच्छ, साफ, स्मार्ट, सुंदर व व्यवस्थित बनाने के साथ शहर की सफाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था, पानी निकासी, बरसाती पानी की निकासी, कचरा उठान समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं बैठक में रखी। जिनके समाधान के लिए मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने एक्सईएन विकास धीमान, एक्सईएन दलचंद शर्मा, सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई अनिल नैन, सीएसआई विनोद बेनीवाल, एसडीओ राजेश शर्मा, जेडटीओ अजय वालिया को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ
बैठक की कार्यवाही अतिरिक्त निगम आयुक्त अमन ढांडा ने शुरू की। निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया। बैठक में सबसे पहले मेयर सुमन बहमनी ने मनोनीत पार्षद उषा रानी, सीमा गुलाटी व हरभजन सिंह को अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने की ईश्वर की शपथ दिलाई और उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के विकास, जनहित की समस्याओं के समाधान कराने में अपना योगदान देने के निर्देश दिए।

वित्त एवं संपर्क समिति का गठन
सदन की बैठक में दो सदस्यीय वित्त एवं संपर्क समिति अर्थात फाइनेंस एवं कांटेक्ट कमेटी का गठन किया गया। जिसमें वार्ड 16 से पार्षद संदीप धीमान और वार्ड दो से पार्षद अरुण कुमार पप्पू का शामिल किया गया। जल्द ही मेयर द्वारा पानी एवं सीवरेज कमेटी, हाउस टैक्स कमेटी, भवन एवं सड़क निर्माण समिति, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति, सौंदर्यीकरण समिति, सफाई एवं जन स्वास्थ्य कमेटी, प्लानिंग इंप्रूवमेंट एवं रिसोर्स कमेटी का गठन किया जाएगा।

नगर निगम की बैठक में मौजूद मनोनीत पार्षद। संवाद

नगर निगम की बैठक में मौजूद मनोनीत पार्षद। संवाद- फोटो : संवाद

नगर निगम की बैठक में मौजूद मनोनीत पार्षद। संवाद

नगर निगम की बैठक में मौजूद मनोनीत पार्षद। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed