फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The police were unable to extract any information from the rice miller, and his remand has been extended by two days

Yamuna Nagar News: राइस मिलर से राज नहीं खुलवा पाई पुलिस, दो दिन का रिमांड बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The police were unable to extract any information from the rice miller, and his remand has been extended by two days
जगाधरी की एक राइस मिल में रखा धान। आर्काइव 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की राइस मिलों में सामने आए 75 करोड़ रुपये के धान घोटाले की जांच के लिए बनी एसआईटी आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला से कोई बड़ा राज नहीं उगलवा पाई है। छह दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मिलर को सोमवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी ने अभी तक क्या खुलासा किया है इसे भी पुलिस ने राज ही रखा हुआ है। इस मामले में संलिप्त किसी अधिकारी या कर्मचारी का नाम पुलिस क्यों नहीं उजागर कर रही, यह भी सवालों के घेरे में है। अब तो लोग यहां तक कहने लगे हैं कि कहीं इस मामले का भी हाल जिला में हुए आरसी फर्जीवाड़े की तरह न हो जाए। क्योंकि आरसी फर्जीवाड़े में भी जांच की आंच कई बड़े अधिकारियों तक जा पहुंची थी, लेकिन इसमें छोटे कर्मचारियों के अलावा किसी और की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि बुधवार को इसमें कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं मामले की जांच कर रही एसआईटी में एसपी कमलदीप गाेयल ने सोमवार को बड़ा बदलाव कर दिया। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी रजत गुलिया को हटाकर उनकी जगह डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी को लगाया गया है। पहले एसआईटी में केवल सीआईए-वन इंचार्ज ही थे, अब उनके साथ सीआईए-टू इंचार्ज को भी लगा दिया गया है। डीएसपी रजत को हटाने की वजह पुलिस ने नहीं बताई है। हालांकि इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वर्क लोड के चलते डीएसपी को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
सात राइस मिलों में बचे धान को किस एजेंसी को दिया जाए इसे लेकर अदालत ने अपना फैसला सोमवार को सुरक्षित रख लिया। यह निर्णय नहीं हो सका है कि जो धान बचा है वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दिया जाए या फिर हैफेड को। 26 नवंबर को इस मामले में पहली सुनवाई होनी थी, जो अभी तक टलती आ रही है। अब इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है।

धान घोटाले की जांच के लिए जो एसआईटी बनी थी अब उसका इंचार्ज मुझे लगाया गया है। साथ में सीआईए-टू को भी जांच में शामिल किया गया है। आरोपी राइस मिलर को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं। - रजत गुलिया, एसआईटी इंचार्ज एवं डीएसपी जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed