फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The police went to catch the accused, took him hostage, Yamunanagar

आरोपी पकड़ने गई पुलिस को बंधक बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The police went to catch the accused, took him hostage, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मामले में नामजद युवक को उसके घर गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस कर्मचारियों परिवार के सदस्यों ने बंधक बना लिया। पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। थाना फर्कपुर और गांधीनगर से भी कर्मचारी पहुंचे और किसी तरह पुलिस कर्मचारियों को मुक्त कराया। करीब दो घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामा में पुलिस को घर मालिक व महिला को समझाना भारी पड़ गया।
दरअसल थाना फर्कपुर पुलिस ने एक मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है और उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने शुक्रवार को उसके घर पहुंची। जांच अधिकारी दल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी घर में ही है। इस पर वह घर उसके पहुंचे। घर का मेन गेट खुला हुआ था और उन्होंने युवक के पिता का नाम लेकर आवाज लगाई।
विज्ञापन

दल सिंह ने बताया कि युवक के पिता ने ही उन्हें अंदर बुलाया और मेन गेट बंद कर दिया। वहीं आरोपी की मां शोर मचाने और चिल्ला कर बोलने लगी। महिला ने उन्हें धमकी दी कि वे उसके घर में बिना अनुमति कैसे आए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि वह कपड़े बदल ही थी और पुलिस कर्मचारी बिना आवाज दिए ही घर के अंदर आ गए। दल सिंह ने बताया कि महिला पति के साथ पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से इसके लिए तैयार थी। उन्हें ऐसा आरोप लगने का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने पहले ही वीडियो बना लिया था। पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना जब थाने पहुंची तो फर्कपुर व गांधीनगर थानों से पुलिस बल भेजा गया। यहां काफी समझाने के बाद कर्मचारियों को छुड़वाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाया गया था। सूचना पर पुलिस बल भेज कर उन्हें मक्त करवा लिया गया। जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी। - भूपिंद्र सिंह राणा, प्रभारी थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed