फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pole collided with the line while pulling the wire, the worker died due to electrocution

तार खींचते हुए लाइन से टकराया पोल, करंट लगने से झुलसे कर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The pole collided with the line while pulling the wire, the worker died due to electrocution
मृतक दिनेश का फाइल फोटो - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर बस स्टैंड के नजदीक बिजली के तार खींचते समय एक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। हादसे में झुलसे कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिजली कर्मियों का कहना है कि बिजली के तार खींचने के लिए परमिट लिया हुआ था। बावजूद इसके यहां हादसा हो गया। जिसमें अधिकारियों की लापरवाही नजर आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरस्वती नगर के नमदारपुर गांव निवासी 28 वर्षीय दिनेश बिजली निगम में ठेकेदारी पर कार्य करता था। सोमवार को बस स्टैंड के नजदीक वर्कशाप रोड पर बिजली के तार खींचने का काम चल रहा था। इसके लिए चांदपुर फीडर से बिजली बंद करने का परमिट भी लिया हुआ था। बताया जा रहा है कि खंभे पर दो तार पर लाइन खींच दी गई थी, लेकिन तीसरे तार को जैसे ही खींचने के लिए खंभा उठाया, तो वहां से गुजर रही अन्य लाइन से खंभा टकरा गया। खंभे में करंट आने से कर्मचारी दिनेश उसकी चपेट में आकर झुलस गया। इस हादसे के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि परमिट लिया हुआ था। इसके बावजूद लाइन में करंट छोड़ा गया। किसी तरह अन्य कर्मियों ने दिनेश को पोल के संपर्क से दूर किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना पाते ही अन्य बिजली कर्मचारी व थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में जब बिजली निगम के एक्सईएन पवन नरूला से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले में 174 की कार्रवाई कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

करंट लगने से झुलसा राजमिस्त्री, गंभीर
यमुनानगर। ससौली रोड स्थित अमरपुरी कॉलोनी में मकान पर कार्य कर रहा राजमिस्त्री करंट लगने से झुलस गया। मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed