फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The person who came to the in-laws' house swallowed the poisonous substance, Yamunanagar

अंबाला से ससुराल आए व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The person who came to the in-laws' house swallowed the poisonous substance, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित एक कॉलोनी में मंगलवार देर शाम अपनी ससुराल में रिश्तेदारों के साथ आए एक व्यक्ति ने विवाद के चलते जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रैफर किया। इसके बाद सिविल अस्पताल से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक अंबाला शहर का रहने वाला था। जिसका अपनी पत्नी के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए वह अपने रिश्तेदारों के साथ रादौर आया था। सूचना मिलने पर बुधवार को रादौर पुलिस की ओर से सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार मामले की जांच करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के भाई रोहित की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना रादौर के स्टेशन हाउस अधिकारी सुखविंदर शर्मा ने बताया कि अंबाला सिटी जगाधरी गेट निवासी राजकुमार की रादौर की हरि कॉलोनी में ससुराल है। उसका कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदारों को लेकर विवाद का निपटारा करने अपनी रादौर स्थित अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मंगलवार की शाम पौने 7 बजे उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई रोहित की शिकायत पर मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed