फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The party flag was hoisted on the occasion of the Congress's founding day

Yamuna Nagar News: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का झंडा

Mon, 29 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The party flag was hoisted on the occasion of the Congress's founding day
कांग्रेस का झंडा फहराते पार्टी के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रविवार को इंटक भवन यमुनानगर में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस शहरी व ग्रामीण इकाइयों ने संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडा फहराकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू बांटकर स्थापना दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस की ग्रामीण इकाई के जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह और शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना राष्ट्र और समाज की समान तरक्की के उद्देश्य से की गई थी। पार्टी आज भी उन्हीं मूल सिद्धांतों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सोच दूरदर्शी थी और उनका विजन राष्ट्र के समग्र विकास पर आधारित था।
विज्ञापन

आईआईटी, नंगल डैम, एम्स जैसे संस्थान कांग्रेस सरकारों की देन हैं, जिन्होंने देश को मजबूत आधार प्रदान किया। जिला अध्यक्षों ने भाजपा पर समाज का भाईचारा खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी वर्ग पर अन्याय और जुल्म नहीं होने देगी। नाइंसाफी करने वालों का हर स्तर पर डटकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed