फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The parents told the commissioner that the school's arbitrariness came on surprise inspection

औचक निरीक्षण पर आईं आयुक्त को अभिभावकों ने बताई स्कूल की मनमानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The parents told the commissioner that the school's arbitrariness came on surprise inspection
यमुनानगर। निजी स्कूलों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभिभावकों के विरोध व प्रदर्शन के बाद भी स्कूल वार्षिक शुल्क व डेवलपमेंट चार्ज लेने से मान नहीं रहे हैं। मंगलवार को भी जिले के नामी स्कूल के बाहर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। वहीं एक बार फिर यह मामला मंडलायुक्त रेणु एस फुलिया के पास पहुंच गया। मंडलायुक्त मंगलवार को सचिवालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। इसकी सूचना मिलते ही पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य भी वहां पहुंच गए। यहां अभिभावकों ने स्कूलों पर प्रशासनिक आदेश न मानने व जबरन शुल्क लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल फीस जमा करवाने के बाद भी अभिभावकों की तरफ मोटा बकाया दिखाया जा रहा है। अभिभावकों को साधारण कागज पर बकाया राशि लिखकर जमा करवाने का दबाव दिया जा रहा है। विरोध करने पर बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका परिणाम रोक लिया जा रहा है। इससे बच्चों की मनोस्थिति पर बुरा असर पड़ा रहा है। इस पर आयुक्त ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को अंबाला रोड स्थित जिले के नामी स्कूल में अभिभावकों ने परिणाम रोकने व चार्ज लेने के विरोध में हंगामा किया। अभिभावक सुबह स्कूल में एकत्र हुए थे और हंगामे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अधिकारी को शिकायत दी। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल वार्षिक शुल्क सहित डेवलपमेंट चार्ज न देने पर परिणाम रोक रहे हैं। इसके लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। यही नहीं अभिभावकों ने कहा कि एक स्कूल ने तो यह भी कह दिया है कि यदि 31 मार्च से पहले शुल्क नहीं जमा करवाया तो एक अप्रैल से अगली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे बच्चों को गेट से लौटा दिया जाएगा। यहां मंडलायुक्त ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। कोई भी स्कूल नियमों से बाहर जाकर शुल्क नहीं ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed