{"_id":"a9083dd496651030ee8aa76fed4c33e9","slug":"the-older-the-child-mistreatment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने किया बच्ची से दुराचार, केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ ने किया बच्ची से दुराचार, केस
यमुनानगर
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची
विज्ञापन
के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। सदर पुलिस ने सरकारी
अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई
है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर कालू बिहारी के खिलाफ केस दर्ज
कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। सदर पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा कि बुधवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रोजमर्रा की तरह काम पर गया था।
इस दौरान उनकी आठ बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि कालू ने उसकी बच्ची को 20 रुपये का लालच देकर अपने कमरे में बुला लिया। जहां पर उसने बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसी एकत्रित हो गए। पड़ोसियों ने दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया।
लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से खुल नहीं पाया। दरवाजा खुलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियोें ने मामले की जानकारी पीड़िता की मां और परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़िता का यमुनानगर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। जहां पर बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
अब घर में भी सुरक्षित नहीं बेटियां
बेटियां अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना को देखकर यही लगता है। आए दिन लड़कियों के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटनाएं जहां आम बात हैं, वहीं बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के गांव में आठ साल की बच्ची के साथ हुई दुराचार की घटना ने लोगों के दिलों को दहला दिया है। पीड़िता के परिजनों को इस बात का जरा सा भी आभास नहीं था कि पड़ोस में रहने वाला अधेड़ उम्र का व्यक्ति ही उनकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लेगा। हालांकि इससे पहले भी पीड़िता के परिजन बच्ची को हर रोज घर पर अकेला छोड़कर काम पर जाते थे। लेकिन बुधवार को आरोपी ने बहला फुसला कर बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।