फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Municipal Commissioner inspected and heard the problems

Yamuna Nagar News: निगमायुक्त ने निरीक्षण कर सुनीं समस्याएं

Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner inspected and heard the problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। व्यवस्था जांचने के लिए नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा (आईएएस) ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निगमायुक्त सिन्हा ने कार्यालय में आए शहरवासियों से बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त निगम आयुक्त ऑफिस, टैक्स ब्रांच, परिवार पहचान पत्र डेस्क, आईटी लैब, शिकायत कक्ष, स्थापना शाखा, नागरिक सुविधा केंद्र, सहायक नगर योजनाकार समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। वहीं, अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शहरवासी को अपने काम के लिए बार बार भटकना न पड़े। न ही उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा मंगलवार को सबसे पहले अतिरिक्त निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां तैनात कर्मियों से बातचीत की। इसके बाद नगर निगम कार्यालय के हाल में बनाए परिवार पहचान पत्र डेस्क पर पहुंचे। यहां परिवार पहचान पत्र संबंधित समस्या लेकर पहुंचे शहरवासियों से बातचीत की। उनकी समस्या सुनकर जेड क्रिम कर्मचारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से निगमायुक्त सिन्हा आईटी लैब पहुंचे। यहां तैनात कर्मियों से कंप्यूटर व विभिन्न पोर्टल के बारे में अपडेट ली। इसी तरह शिकायत कक्ष में पहुंचे। यहां तैनात कर्मियों से लोगों की शिकायतों को सही तरीके से लेने और उनका निर्धारित समय पर निपटान कराने के निर्देश दिए। यहां से नगर निगम आयुक्त सिन्हा स्टोर रूम पहुंचे।

यहां कर्मचारियों को पूरा सामान व्यवस्थित तरीके से रखने और हर सामान का डाटा रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अनुभाग शाखा, नगर योजनाकार ऑफिस का जायजा लिया। नगर योजनाकार ऑफिस में कुछ लोग निगम चुनाव को लेकर एनओसी लेने पहुंचे थे। जिनसे निगमायुक्त सिन्हा ने बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed