फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mobile phones of the room inspectors will be deposited with the superintendent

Yamuna Nagar News: अधीक्षक के पास जमा होंगे कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल

Mon, 02 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The mobile phones of the room inspectors will be deposited with the superintendent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए विभाग ने कई कदम उठाए हैं। अब कक्ष निरीक्षक को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और अधीक्षक के पास अपना मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जमा करवाने होंगे। परीक्षा के दौरान मोबाइल व उपकरण लॉकर में रहेंगे।
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में नकल करवाने के आरोपी में तीन शिक्षकों के साथ एक केंद्र अधीक्षक को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। नकल करवाने वाले तीनों शिक्षक निजी विद्यालयों के शिक्षक हैं। शिक्षकों के नकल करवाने में लिप्त होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शिक्षक के पास ड्यूटी के दौरान एक कागज का टुकड़ा तक न हो।
विज्ञापन

शिक्षक केवल आईडी कार्ड व परीक्षा संबंधी दस्तावेज साथ रख सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने केंद्र पर मोबाइल के प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि यह नियम पहले से ही है, लेकिन चरखी-दादरी में गणित का पेपर लीक होने के बाद बोर्ड ने इसमें सख्ती दिखाई है। शिक्षक भले ही परीक्षा कक्ष में मोबाइल नहीं लेकर जा रहे थे, लेकिन केंद्र में मोबाइल का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बोर्ड ने सख्त रख अपनाया है। बोर्ड ने 26 फरवरी को पत्र जारी कर इस पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया दिया है। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केंद्र के अधीक्षक के पास अपना मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जमा करवाने होंगे। परीक्षा के दौरान मोबाइल व उपकरण लॉकर में रहेंगे। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा समाप्ति से पहले मोबाइल फोन शिक्षकों को नहीं दिए जाएंगे।
बोर्ड ने पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि कोई भी शिक्षक व कर्मचारी मोबाइल परीक्षा कक्ष में लेकर नहीं जाएंगे और न ही केंद्र के भीतर इसका प्रयोग करेगा। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह अधीक्षक की होगी। वहीं, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी व बोर्ड फ्लाइंग को भी निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं। यदि किसी केंद्र पर इसमें त्रुटि मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

नकल होने पर केंद्र अधीक्षक जिम्मेदार : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रेमलता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी, उड़नदस्ता संयोजक व परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ आकस्मिक बैठक की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा संचालन के लिए डीसी की ओर से जारी निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले सभी केंद्रों की खिड़कियां बंद की जाएगी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के पास आईडी कार्ड के अलावा कोई भी दस्तावेज न हो। सभी के पर्स, मोबाइल व अन्य उपकरण अधीक्षक के पास लॉकर में रहेंगे और परीक्षा के बाद दिए जाएंगे। केंद्र अधीक्षकों को गहन निगरानी करनी होगी। नकल होने पर पूरी जिम्मेदारी अधीक्षकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed