फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The missing farmer is feared to have drowned in the canal

Yamuna Nagar News: लापता किसान के नहर में डूबने की आशंका

Wed, 06 Nov 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 06 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
The missing farmer is feared to have drowned in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया से तीन दिन पहले घर से लापता हुए देवराज सैनी की नहर में तलाश की जा रही है। आशंका है कि व्यक्ति नहर में कूद गया है। पुलिस ने गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना लापता व्यक्ति के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है।

बूड़िया निवासी देवराज सैनी रविवार सुबह को घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश की। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला की देवराज सैनी को आखिरी बार पश्चिमी यमुना नहर पर बूड़िया पुल के पास देखा गया था।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि देवराज नहर में डूब गया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में तलाश शुरू की। मंगलवार को सुबह से शाम तक गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका है। बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि लापता देवराज की नहर में तलाश की जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed