{"_id":"663968c568eba6fbff0ca044","slug":"the-miscreants-looted-mobile-and-bag-by-attacking-with-sharp-objects-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-118611-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नुकीली चीज से हमला कर बदमाशों ने मोबाइल और बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नुकीली चीज से हमला कर बदमाशों ने मोबाइल और बैग लूटा
Tue, 07 May 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बरेली से अपने मकान पर लौट रहे कुलदीप नगर निवासी पवन पर तीन युवकों ने नुकीली चीज से हमला कर लूटपाट की। बदमाश उससे मोबाइल व बैग लूट ले गए। बैग में आठ हजार रुपये व सामान था। इस आशय की शिकायत के बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलदीप नगर निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बरेली का रहने वाला है। यहां किराये पर रहता है। कुछ दिन पहले वह बरेली अपने घर गया था। देर शाम बरेली से वह ट्रेन के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर उतरा, जहां से वह ई रिक्शा पर चांदपुर के पास पहुंचा। चांदपुर से वह पैदल अपने मकान पर कुलदीप नगर की तरफ आ रहा था।
तभी पीछे से स्कूटी पर तीन युवक आए। एक युवक ने स्कूटी से उतरकर उसे रोक लिया और बात करने लगा। तभी स्कूटी सवार दो युवक भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उस पर नुकीली चीज से हमला कर उससे मोबाइल व बैग लूट लिया। बैग में आठ हजार रुपये व अन्य सामान था। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।