फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The 'miracle' from the junk is being realized in the herbal park, Yamunanagar

कबाड़ से ‘चमत्कार’ हर्बल पार्क में हो रहा साकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The 'miracle' from the junk is being realized in the herbal park, Yamunanagar
कुछ इस तरह टायरों को सजाया गया हर्बल पार्क। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिन वस्तुओं को बेकार समझकर फेंक दिया गया था, उन्हें एकत्रित कर शांति फाउंडेशन के युवाओं ने शहर के हर्बल पार्क की तस्वीर बदल दी है। अब यह कबाड़ की चीजें हर्बल पार्क की शोभा बढ़ा रही हैं, जिसे देखकर शहरवासी भी आश्चर्यचकित हैं।
दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन -2022 की मुहिम के साथ जुड़कर शांति फाउंडेशन के सदस्यों ने पार्क की सुंदरता को निखारने का काम किया है। इसके तहत फाउंडेशन के सदस्यों ने प्लास्टिक की बेकार बोतलों को आकर्षक रंग रूप देकर उनमें तरह-तरह के पौधे लगाए हैं, जो बरबस ही शहरवासियों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं बेकार टायरों को काटकर उन्हें दीवारों के ऊपरी सिरे पर लगाया गया है जो पार्क की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। साथ ही पार्क की दीवारों पर नशे और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश देते स्लोगन अंकित किए गए हैं। सदस्यों के सार्थक प्रयास से जो पार्क कभी गंदगी और घास फूस से बदहाल नजर आता था, वह आज शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब खर्च से किया रंग रोगन का कार्य
शांति फाउंडेशन के सदस्य अनमोल शर्मा ने बताया कि उनकी टीम फाउंडेशन की संस्थापक प्रिया अरोड़ा के नेतृत्व में काम कर रही है। इस फाउंडेशन से करीब 15 युवा जुड़े हुए हैं। टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पार्क की सुंदरता को निखारने का बीड़ा उठाया है, जिसके लिए अभी प्रयास चल रहे हैं। इसके तहत हर्बल पार्क को पहले साफ किया गया, उसके बाद अपनी जेब खर्च से 15 हजार रुपये एकत्रित कर पार्क में रंग रोगन का कार्य शुरू किया गया।

यह संस्था अच्छा काम कर रही है। इसी तरह एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक भी हमारे साथ जुड़े हैं। दोनों बैंक अलग-अलग पार्कों की सुंदरता के लिए कार्य करेंगे। इसके अलावा पार्कों की सुंदरता के लिए निगम की तरफ से भी बजट बढ़ाया जा रहा है, जिससे अन्य कार्य करवाए जाएंगे। - मदन चौहान, मेयर यमुनानगर जगाधरी

पार्क की दीवार पर नशे के खिलाफ लिखा संदेश।   संवाद

पार्क की दीवार पर नशे के खिलाफ लिखा संदेश। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

हर्बल पार्क की दीवार पर पेंटिंग कर करता युवक।   संवाद

हर्बल पार्क की दीवार पर पेंटिंग कर करता युवक। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed