{"_id":"684f15fd79201210000b8525","slug":"the-minister-visited-the-villages-and-listened-to-the-problems-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-139401-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गांवों का दौरा कर मंत्री ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गांवों का दौरा कर मंत्री ने सुनीं समस्याएं
Mon, 16 Jun 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर के गांवों संधाली, मॉडल टाउन करहेड़ा, बहादुरपुर, पांसरा व कलानौर का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने ग्रामीणों से कहा कि जो भी कार्य आपके गांवों में नहीं हुए, वह जिले के मंत्री, एमपी नवीन जिंदल, जिलाध्यक्ष द्वारा करवा दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को ट्यूबवेलों से मोटर व गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ने की समस्या बताई। इस पर मंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि चोरी रोकने के लिए तकनीक का प्रयोग करें और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करें।
गांव संधाली में सचिन कांबोज के देहांत पर मंत्री ने शोक व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आदेश राणा, संयोजक अर्जुन पंडित, संदीप राणा, हरपाल, मॉडल टाउन करहेड़ा सरपंच पूजा, बहादुरपुर सरपंच सुनील सैनी, संधाली सरपंच विजय लक्ष्मी, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, महामंत्री सचिन पाल, नंबरदार राजेश राणा व जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।