{"_id":"669ef6eaa5ce01fedb04a4d9","slug":"the-minister-heard-the-problems-of-the-people-in-the-public-court-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122431-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंत्री ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंत्री ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं
Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने सोमवार को अपने जगाधरी कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं व शिकायत सुनीं। इस दौरान जिले सहित अन्य जिलों के लोग भी शिकायतें व समस्याएं लेकर पहुंचे। मंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर समाधान करवाया। अन्यों समस्याओं के लिए अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि जिले सहित पूरे प्रदेश से लोग अपनी समस्याएं व शिकायतें लेकर आते हैं। ऐसे में उनका प्रयास रहता है कि लोगों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। इस दौरान जनता दरबार में लोगों ने बिजली एवं पानी से संबंधित, ग्रांट, स्थानांतरण, स्ट्रीट लाइट, अनुदान राशि, पेंशन, पीला राशन कार्ड बनवाने, पक्का मकान बनवाने, फैमिली आईडी संबंधी समस्याएं रखी। वहीं कुछ लोग पुलिस संबंधी शिकायतें लेकर भी पहुंचे। अधिकांश लोगों की समस्याओं का मंत्री ने मौके पर समाधान करवाया।
कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है। लोगों को सुशासन देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान मंत्री ने लोगों को सरकार के दोनों कार्यकाल में करवाए विकास कार्यों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि लोगों का भाजपा पर अटल विश्वास है और तीसरी बार भी वे भाजपा को मौका देंगे।