फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Mayor launched the cleanliness drive by sweeping

Yamuna Nagar News: मेयर ने झाड़ू लगाकर शुरू किया सफाई अभियान

Fri, 05 Jun 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Mayor launched the cleanliness drive by sweeping
झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत करती मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता - फोटो : कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत सहायक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने वीरवार को वार्ड नंबर-17 स्थित वीना नगर कैंप क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत मेयर सुमन बहमनी ने झाड़ू लगाकर की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर गलियों, सड़कों और नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
सफाई कर्मियों ने नालियों में उगी झाड़ियां, घास हटाई और लंबे समय से खाली प्लाटों, सड़क किनारों व अन्य स्थानों पर जमा कूड़ा-कचरे को साफ करवाया। बाईपास के आसपास डंप पड़े कचरे को भी हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ अब नगर निगम सख्त रुख अपनाएगा। खुले में या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए जाने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि अभियान के बाद भी नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि दोबारा गंदगी न हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर यमुनानगर का सपना तभी साकार होगा, जब आमजन भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, पार्षद दीक्षित कुमार सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed