फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The man who hatched a conspiracy to recover 50 lakhs by kidnapping the grandsons of the doctor

यमुनानगर: डॉक्टर के पौत्रों का अपहरण कर 50 लाख वसूलने की साजिश रचने वाला काबू, की जा रही पूछताछ

Mon, 14 Nov 2022 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 02:03 AM IST
सार

पहले एक साल तक अस्पताल में ही आरोपी ने काम किया था। चालक को भी हिस्सा देने का लालच दिया था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
The man who hatched a conspiracy to recover 50 lakhs by kidnapping the grandsons of the doctor
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

यमुनानगर शहर के गाबा अस्पताल के संचालक डाक्टर बीएस गाबा के पौत्रों का अपहरण कर 50 लाख फिरौती मांगने की साजिश का मामला सामने आया है। अस्पताल में पहले काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने डाक्टर के चालक से बच्चों के स्कूल आने-जाने का समय पूछकर अपहरण की साजिश रची थी। इससे पहले की आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब होता, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी गजेंद्र सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह करीब 10 साल से गाबा अस्पताल में बतौर ड्राइवर नौकरी कर रहा है। इस दौरान करीब एक वर्ष तक अस्पताल में सूरज नाम के युवक ने भी नौकरी की थी। उसने करीब चार माह तक डॉ. बीएस गाबा के मशरूम प्लांट में भी कार्य किया था। सूरज 10 नवंबर की शाम को उसके पास कमरे पर आया। आरोपी ने उससे बात करनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने डाक्टर गाबा के पौत्रों के अपहरण की साजिश का जिक्र करते हुए बच्चों के स्कूल आने-जाने का समय पूछा। साथ ही बच्चों का अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की बात की। फिरौती की रकम से गजेंद्र को भी हिस्सा देने का लालच दिया। आरोप है कि सूरज ने इस योजना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी ने यह भी पूछा कि डाक्टर गाबा के घर में कितना पैसा और सोना रखा होता है। सूरज ने उसे कहा कि करीब एक माह पहले भी वह अंबाला में इसी तरह से फिरौती मांग चुका है। इसके बाद उसने यह बात डा. बीएस गाबा को बताई। फिर शिकायत पुलिस को दी गई।

मामला दर्ज करने के बाद रविवार की देर शाम पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने गांव भटौली से आरोपी सूरज को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का रहने वाला है और यहां भाटली में रहता है। इससे पहले सूरज के पिता ईश्वर चंद्र ने शनिवार को ही उसकी गुमशुदगी का मामला सदर जगाधरी थाने में दर्ज करवाया था।


शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले में गजेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी सूरज के खिलाफ फिरौती मांगने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed