फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The man accused of shooting the showroom owner has gone underground

Yamuna Nagar News: शोरूम मालिक पर गोली चलाने के आरोपी भूमिगत

Tue, 10 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The man accused of shooting the showroom owner has gone underground
गांव कोट बसावा सिंह में फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस की टीम। आर्काइव - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव कोट बसावा सिंह में फर्नीचर शोरूम मालिक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। स्थानीय थाना पुलिस के साथ सीआईए व अन्य पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। नामजद आरोपी और उनके परिवार घरों पर ताले लगाकर भूमिगत हो गए हैं।
पुलिस ने मामले में कोट मुस्तरका निवासी सार्थक, फकीर माजरा निवासी नसीम और एक अन्य युवक को नामजद किया है। जब पुलिस टीमें आरोपियों के घर पहुंचीं तो वहां ताले लटके मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों मुख्य आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस को बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम गांव में स्थित फर्नीचर शोरूम के पास कुछ युवक नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहे थे।
फर्नीचर शोरूम मालिक ने जब उन्हें वहां से हटने और माहौल खराब न करने की बात कही तो युवक भड़क गए। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने शोरूम मालिक पर सरेआम फायरिंग कर दी। हालांकि गोली जानलेवा साबित नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी रोहतास का कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed