{"_id":"665baf3bdda9dab41f056617","slug":"the-lock-of-the-cooperative-bank-was-broken-and-the-goods-were-stolen-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119808-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सहकारी बैंक का ताला तोड़कर चुराया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सहकारी बैंक का ताला तोड़कर चुराया सामान
Sun, 02 Jun 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्र के पीरुवाला गांव स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी ऋषि पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केंद्रीय सहकारी बैंक पीरुवाला में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह शाम को पांच बजे बैंक बंद करवा कर घर आ गया था। उन्होंने बताया कि बैंक के पास ही पैक्स समिति है। जिसमें अमरजीत सेवादार की नौकरी करता है। अमरजीत ने उसे फोन कर बताया कि बैंक के गेट का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। जांच करने पर बैंक से सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था। इसके साथ ही डीवीआर, वाईफाई इंटरनेट गायब था। इसके साथ ही बैंक से कनेक्टिविटी का बॉक्स खाली मिला, किसको राउटर, नेट डेकोरेटर मॉडेम, ब्रास टोकन राउंड 50 व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।