फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The law of God is very well organized: Siddheshwari

परमात्मा का विधान अत्यंत सुव्यवस्थित : सिद्धेश्वरी

Mon, 16 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The law of God is very well organized: Siddheshwari
 दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में हनुमान गेट में उप​​स्थित संगत। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग में साध्वी सिद्धेश्वरी भारती ने संगत को आध्यात्मिक प्रवचन से लाभान्वित करते हुए प्रकृति, परमात्मा और कर्म के गूढ़ सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परमात्मा का विधान अत्यंत सुव्यवस्थित है।
साध्वी ने कहा कि परमात्मा ने प्रकृति को आधार बनाकर संपूर्ण सृष्टि का विस्तार किया और जड़-चेतन हर चराचर में स्वयं व्याप्त हो गए, लेकिन इस दिव्य रहस्य का बोध सभी जीवों को नहीं होता। साध्वी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कोई जादूगर मंच पर खेल दिखाता है और दर्शकों को उसका रहस्य नहीं समझ आता, वैसे ही ब्रह्मज्ञानी संत इस सृष्टि के रहस्य को जानते हैं, परंतु वे इसे तब तक प्रकट नहीं करते जब तक साधक स्वयं माया से बाहर निकलने की इच्छा न रखे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन की अधिकांश समस्याएं हमारे अपने कर्मों का परिणाम होती हैं। यही कर्म संचित और प्रारब्ध बनकर सुख-दुख के रूप में सामने आते हैं। ऐसे समय में व्यक्ति की विचारधारा, मनःस्थिति और प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि परिस्थितियों पर हमारी प्रतिक्रिया ही भविष्य के प्रारब्ध को तय करती है। उन्होंने सुमिरन, सेवा, साधना और सत्संग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संत महापुरुष ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मनुष्य को वास्तविकता का बोध कराते हैं, जिससे जीवन के प्रति दृष्टिकोण सकारात्मक बनता है। निरंतर साधना से मनुष्य के भीतर कृतज्ञता का भाव जागृत होता है और वह अनुभव करता है कि ईश्वर जो करता है, वह अच्छे के लिए ही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed