फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The land and hard work of farmers is getting submerged in the canal

Yamuna Nagar News: नहर में समा रही किसानों की जमीन और मेहनत

Tue, 23 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
The land and hard work of farmers is getting submerged in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। खारवन गांव के नजदीक से निकल रही पश्चिमी यमुना नहर में कटाव के कारण किसानों की मेहनत के साथ जमीन पानी समा रही है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गईं। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई सुध लेने नहीं पहुंचा, ऐसे में अब उन्हें कृषि मंत्री कंवरपाल से आस है।
जिन किसानों की फसल भूमि कटाव के कारण यमुना में समा गई, उन्हें काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में वे मंगलवार को मंत्री के निवास पर मिलेंगे। खारवन के किसान सतीश कांबोज, अनिल कुमार, राज कुमार पृथ्वी राज, राजकरण, राम कुमार, रिंकू, जसविंद्र व उपजीत ने बताया कि खारवन से कश्मीरगढ़ तक करीब सात किमी तक कई दिनों से पश्चिमी यमुना के पानी से भूमि कटाव हो रहा है। ऐसे में खारवन के अलावा भगवान व कश्मीरगढ़ के किसानों की काफी जमीन फसल के साथ पानी में बह चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है पश्चिमी यमुना नहर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। एक हिस्सा तो पक्का कर दिया है दूसरी साइड कच्ची छोड़ दी गई है। कच्चे किनारों पर कटाव शुरू हो गया है। किनारों पर सिंचाई विभाग ने कार्य किया है। किनारे खोदने के कारण भूमि का भारी कटाव होता जा रहा है। कटाव के कारण धान की लगी फसल भी बह गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग द्वारा नई पक्की नहर बनाने के कारण कच्ची नहर की चौड़ाई कम हो गई है। इस पर पानी का बहाव किसानों की जमीन की तरफ बहुत बढ़ गया है। इससे पहले विभाग द्वारा किसानों की जमीन से लगते नहर के किनारे पर कटाव को रोकने के लिए ईंट,रोड़ा व स्टड लगा रखे थे, परंतु अब वे सब खोदाई की भेंट चढ़ा दिए गए हैं। किसानों की मांग है कि उनके खेतों का कटाव रोका जाए और हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed