फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The inspector's wife killed her mother-in-law due to domestic quarrel

Yamuna Nagar News: गृहक्लेश में इंस्पेक्टर की पत्नी ने की थी सास की हत्या

Sun, 17 Nov 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The inspector's wife killed her mother-in-law due to domestic quarrel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंस्पेक्टर की मां की हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इंस्पेक्टर की पत्नी ने ही अपनी सास की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की पटकथा तैयार की थी। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के एक युवक से संबंध भी थे।
डीएसपी राजेश कुमार के मुताबिक 11 नवंबर को हरियाणा पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की मां राजबाला की घर में घुस कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने कुछ बदमाशों पर हत्या के बाद 75 लाख रुपये और करीब 23 तोले सोने के जेवरात लूटने के आरोप लगाते हुए थाना हुडा सेक्टर-17 में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद से ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी थी। खुलासा करने के लिए यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पंचकूला की टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की। जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए थे, जिससे परिवार में ही किसी पर हत्या करने का संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की पत्नी शिल्पी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया। जब पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो शिल्पी ने हत्या को अंजाम देना कबूल लिया। पूछताछ में शिल्पी ने बताया कि उसकी सास राजबाला के साथ अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
घटना के दिन घर में दोनों अकेली थीं। इस दौरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस पर शिल्पी ने गुस्से में आकर सास का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद केस को लूट का रंग देने के लिए आगे की कहानी रची थी। वारदात को करीब 12 बजकर 40 मिनट पर अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शिल्पी के एक युवक से संबंध भी थे। लेकिन अभी तक उसका हत्या में साथ होने की कोई पुष्टि नहीं हुए है। अदालत से शिल्पी को तीन दिन के रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

तफ्तीश आगे बढ़ने पर पुख्ता होता गया पुलिस का शक
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। पुलिस इंस्पेक्टर की मां राजबाला की हत्या और लूटपाट का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुरूआत में लूट के साथ कई बिंदुओं पर जांच शुरू की थी। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो स्थिति प्यास्पष्ट होती चली गई। फॉरेंसिक टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश कर दिया।
शुरूआत में पुलिस ने भी लूट के बाद हत्या होने की ही आशंका जताई थी। जब फॉरेंसिक टीम ने जांच कर उसका विश्लेषण करना शुरू किया तो पुलिस की जांच दूसरे एंगल पर घूम गई। जिस मकान में हत्या की वारदात हुई थी, उसके चार प्वाइंट पर जांच हुई। सामने मुख्य एंट्री, पीछे की दीवार, बराबर में खाली प्लाॅट और दूसरी साइड में पड़ोसियों का मकान।

एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे की फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति की कोई हलचल नजर नहीं आई थी। इसके बाद खाली प्लाॅट की साइड में दूसरे मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की गई। कैमरे का फोकस पीछे की सड़क तक है। उस कैमरे में भी कोई तथ्य हाथ नहीं आया। वहीं पड़ोसी के मकान में पीछे की ओर लगे कैमरे में भी किसी तरह कोई हरकत पुलिस को नहीं मिली।

पुलिस ने मकान की पीछे की दीवार का भी निरीक्षण किया था। बताया जा रहा था कि बदमाश पीछे की दीवार से ही मकान में अंदर घुसे थे। दीवार की ऊंचाई करीब नौ फीट है। दीवार पर किसी तरह के निशान नजर नहीं आए थे। पुलिस का खोजी कुत्ता भी मकान के आसपास ही घूमता रहा। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया था कि मकान में बाहर से कोई एंट्री नहीं हुई। जो भी हुआ मकान के अंदर ही हुआ था।
पुलिस के मुताबकि, शिल्पी की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा भी है। शिल्पी ने एक बुटिक खोल रखा था। जिसका पूरा कामकाज वह खुद देखती है। शिल्पी के एक युवक से संबंध भी थे। बताया जा रहा है कि इसकी भनक भी सास को लग गई थी। पुलिस का मानना है कि यह भी कलह का कारण हो सकता है। इस बिंदु पर भी तफ्तीश की जाएगी।
नगदी और जेवरात लगा दिए थे ठिकाने
पुलिस का कहना है कि घटना करीब 12 बजकर 40 मिनट के आसपास हुई है। घटना के दिन इंस्पेक्टर के पिता अपने ड्राइवर के साथ करीब 11 बजे कोर्ट चले गए थे। बेटा सुबह से ही स्कूल गया था। घर में शिल्पी ही अपनी सास के साथ मौजूद थी। घटना के समय उनके अलावा घर पर किसी दूसरे व्यक्ति की एंट्री नहीं हुई और न ही कोई बाहर आया। जब ससुर लौटे तो वह भी पीछे-पीछे ही वापस आ गई। यही कुछ कारण थे जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस का कहना है कि उसने घटना को लूट साबित करने के लिए नगदी और ज्वेलरी को भी ठिकाने पर लगा दिया था, जिसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।


हत्या के बाद घसीट कर शव ले गई थी ऊपर
पुलिस के मुताबिक राजबाला के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी कुछ तथ्य सामने आए थे। शरीर पर घसीटने और हाथापाई के निशान मिले थे। पूछताछ में शिल्पी ने बताया कि हत्या नीचे ही कर दी गई थी। इसके बाद वह शव को लिफ्ट तक घसीट कर ले गई और फिर शव को पहली मंजिल पर छोड़कर बाहर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed