फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The idols were taken around the city with the Kalash Yatra

Yamuna Nagar News: कलश यात्रा संग मूर्तियों को कराई नगर परिक्रमा

Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The idols were taken around the city with the Kalash Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। शामपुर मार्ग पर स्थित प्राचीन सिद्ध श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। 24 जनवरी को स्थापित होने वाली राम दरबार की मूर्तियों के समारोह के उपलक्ष्य में यह कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मूर्तियों की नगर परिक्रमा भी की गई।
खेड़ा मंदिर से होती हुई यह कलश यात्रा वापस मंदिर पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में हेमंत वर्मा, मुकेश वर्मा, हर्ष आनंद, रामकुमार शर्मा व मुकेश अदलखा भी शामिल रहे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की मूर्तियों के भव्य दर्शन किए। हंसराज डांग ने बताया कि राम दरबार की स्थापना स्वर्गीय दिनेश वर्मा के परिवार की ओर से करवाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 23 जनवरी को श्री रामायण पाठ आरंभ होगा और 24 जनवरी को श्री रामायण पाठ संपन्न होने पर श्री राम दरबार की स्थापना के बाद हवन व भंडारा आयोजित होगा। यह सभी अनुष्ठान पडित बंटी शर्मा व आशा राम की ओर से संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed